बादशाहपुर, 3 दिसम्बर (अजय) : भाजपा ने गुरुग्राम जिला के नए अध्यक्ष के रूप में कमल यादव को चुना है। यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमेटी द्वारा लिया गया, भाजपा हरियाणा द्वारा आज लिस्ट जारी कर कमल यादव के नाम की घोषणा की गई है। कमल यादव को गुरुग्राम अध्यक्ष बनाकर पार्टी की स्थिति को गुरुग्राम में और मजबूती से बनाए रखने का एक हिस्सा भी माना जा रहा है। कमल यादव ने इस नए दायित्व को संबोधित करते हुए कहा वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अहम समझता हूँ और पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा। गुरुग्राम जिला में भाजपा की बढ़त बनाए रखने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे और लोगों के बीच सरकार का सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में भाजपा के मूल मूल्यों की रक्षा करते हुए हम सभी विभागों के साथ मिलकर गुरुग्राम को एक और बेहतर जगह बनाने की दिशा में कार्य करेगें। कमल यादव का चयन गुरुग्राम के लोगों नें स्वागत किया गया है, जो उन्हें उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पहचानते हैं। पार्टी के वर्तमान पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय को एक उच्च स्तरीय प्रबंधन के साथ स्वागत किया है और उम्मीद है कि कमल यादव गुरुग्राम को और भी प्रगतिशील बनाने में सक्षम होंगे। गुरुग्राम जिले में भाजपा के नए अध्यक्ष के पद पर चयन के साथ ही स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्टता बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिससे प्रदेश में पार्टी की मजबूती में वृद्धि हो सकती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.