बादशाहपुर, (अजय) : भाजपा नेता रामबीर भाटी ने लोगों से चर्चा करते हुए आज कहा कि बादशाहपुर से भाजपा प्रत्याक्षी मनीष यादव इस क्षेत्र से विधायक तो बनेगी साथ में प्रदेश के मंत्री भी बनेगें जिसे सुनकर लोगों के काफी ख़ुशी जताई रामबीर भाटी ने कहा कि गुरुग्राम में भाजपा सरकार द्वारा विश्वविद्यालय निर्माण की स्वीकृति दिलाना भी बहुत बड़ा कार्य है। विश्वविद्यालय निर्माण के बाद यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा प्राप्त होगी। प्रदेश के भाजपा सरकार भाजपा सरकार के प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुए हैं और अभी भी विकास कार्य कराने का सिलसिला जारी है। भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य से जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। यही कारण है कि भाजपा सरकार को नागरिकों का एकतरफा समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता बिजली, पानी सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रही थी। 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा सरकार बनने और भाजपा सरकार के भाजपा सरकार बनने के बाद बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याओं का निराकरण हुआ और क्षेत्र में वर्षों से लंबित और प्रस्तावित विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने कराने का काम किया। बादशाहपुर को तहसील का दर्जा दिलाकर भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया बादशाहपुर में तहसील ना होने के कारण वहां के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके गुरुग्राम पहुंचना पड़ता था इसमें लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था लेकिन अब इससे क्षेत्र के लोगों को पूरी तरह से राहत मिली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.