बादशाहपुर, 13 सितंबर (अजय): कांग्रेस के युवा नेता बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार वर्धन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क स्थापित करने का दौर जारी रखा है। शुक्रवार को लोगों के बीच पहुंचे जहाँ उन्होंने ने कहा कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ पूरे हरियाणा की जनता खट्टर सरकार को सिरे से खारिज कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर जनता को एकमात्र धोखा देने का काम किया है। विकास में भेदभाव बरता गया है, भाजपा के मंत्री और विधायक विकास कार्यों में जमकर मनमर्जी चला रहे हैं। उपेक्षित लोगों द्वारा भाजपा सरकार की नाकामियों को लगातार उजागर किया जा रहा है। वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खट्टर सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.