बादशाहपुर 13 सितंबर (अजय) : जिला परिषद गुरुग्राम के चेयरमैन, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कल्याण सिंह चौहान हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र में लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के नागरिकों से बातचीत करते हुए कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास को लगातार बुलंदियों पर पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में व्यापक विकास कार्य कराने के साथ हरियाणा को देश में नंबर वन बनाने का लगातार प्रयास किया है उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनाने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है इसके अलावा भाजपा सरकार में हरियाणा को केरोसिन मुक्त करने का भी काम किया है हरियाणा पहला केरोसिन मुक्त राज्य बना है भाजपा सरकार ने हरियाणा को निर्यात के क्षेत्र में विकास हुआ स्थान पर लाने का काम किया है प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता ने सरकार की प्रशंसा हो रही है और लोग प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार लाने का आश्वासन दे रहे हैं
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.