बादशाहपुर, 3 सितम्बर (अजय):हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत पुनः हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान देश के विकास और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया उसकी बदौलत जनता ने दोबारा भाजपा को भारी मतों से विजई बनाया और लोगों को इस विश्वास को कायम रखते हुए केंद्र सरकार लगातार देश हित में काम कर रही है| भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है कल्याण ने कहा मुख्यमंत्री के प्रयास से केंद्र सरकार के सहयोग से गुरुग्राम के साथ पूरे दक्षिण हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विकास में सहयोग का दौर अनवरत जारी है| उन्होंने कहा कि खेड़की दौला टोल को शिफ्ट करने और दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है और वे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं| शीघ्र ही यह कार्य पूरा होगा| कल्याण ने सोहना के नागरिकों का आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में भाजपा से जुड़कर देश के विकास में सहयोग करें|
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.