बादशाहपुर, 2 सितंबर (अजय): भाजपा नेता राकेश यादव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क स्थापित कर कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के लिए सहयोग और समर्थन मांगा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सहयोग से राव नरवीर सिंह द्वारा लोगों की सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्यों को कराए जाने के साथ शहर को हरा भरा बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के टावर आफ जस्टिस के पास बागवानी प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सहयोग से हो सका इस बागवानी के जरिए प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा जहां अपना भविष्य बेहतर बना सकेंगे वहीं इससे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे गुरुग्राम में हरियाली लाने में सहयोग मिलेगा राकेश यादव ने कहा कि राव नरवीर सिंह विकास कराने के साथ प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए भी लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं उनके बेहतर कार्य की बदौलत उन्हें जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.