[post-views]

फीफा विश्व कप का आगाज आज से

117

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का फीवर चरम पर है। गुरुवार से फीफा विश्व कप-2018 का आगाज होने जा रहा है। इस बार इसका आयोजन रूस के 11 शहरों में किया जा रहा है। दुनिया के साथ ही भारत में भी इस विश्व कप को लेकर दीवानगी दिखाई देने लगी है। रूस इस प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार कर रहा है।

15 जुलाई तक चलने वाले इस महासमर में दिग्गज खिलाडिय़ों पर दुनिया की नजर रहेगी। इनमें गत उपविजेता अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी जो इस बार विश्व कप में कप्तान के रूप में सर्वाधिक गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वे महान खिलाड़ी हमवतन डिएगो मैराडोना से मात्र 3 गोल पीछे हैं।

वहीं, पुर्तगाल आज तक विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाया है। लेकिन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल से दुनिया को जीतने का माद्दा रखते हैं। सर्वाधिक 5 बार की चैंपियन ब्राजील में इस बार उत्साह की कमी देखी गई है। वहीं, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन पर भी सभी की नजरें रहेगी। देखना यह है कि इस बार चैंपियन कौन बनता है।

Comments are closed.