[post-views]

कमल ज्योति अभियान के संयोजक बने राजबीर

31

बादशाहपुर, 12 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम के निवासी राजबीर मानेसरिया को भारतीय जनता पार्टी के कमल ज्योति अभियान का पटौदी विधानसभा का संयोजक बनाते हुए अहम जिम्मेदारी सौपी है। इस अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ से जो भी कोई देशवासी लाभार्थि हुआ है उसके घर-घर पर एक दीपक जलाया जाएगा। लाभार्थियों के यहां दीपक जलाने का समय संघठन ने 26 फरवरी रखा है। इस दिन सभी भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाकर दीपक जलाएंगे। भाजपा द्वारा राजबीर को दी गई इस जिम्मेदारी पर राजबीर ने बोलते हुए कहा कि वह इसके लिए भाजपा जिला व प्रदेश भाजपा नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते है। वही उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने का कार्य करेगें

 राजबीर मानेसरिया ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ लगभग 22 करोड़ देशवासियों को मिला है। इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी होने का मतलब भाजपा सरकार पूरी तरह सबका साथ सबका विकास के फ़ार्मूले पर कार्य कर रही है। जिसको देखते हुए देश की जनता ने फिर से मन बना लिया है कि देश की बागडोर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को ही सोपेंगे। देश मोदी के नेतृत्व में प्रगति की और अग्रसर है।

Comments are closed.