[post-views]

कुरुक्षेत्र NIT में भूटान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी

60

PBK NEWS | कुरुक्षेत्र। यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के हाॅस्टल में इंजीनियर के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र भूटान का रहनेवाला था और मैकेनिकल इंजीनियर का छात्र था। बताया जाता है कि वह माता-पिता के बीच विवाद और फिर पिता की मौत से परेशान था।

जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र एनअाइटी के हॉस्‍टल नंबर-चार में नमगे नाम का छात्र रह रहा था। वह भूटान का रहनेवाला था।  नामगेल वांगेल एनआइटी मेें मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र था। वह भूटान के गांव यारजेवुंग का रहने वाला था। देर रात वह अपने कमरे में था। देर रात करीब एक बजे उसने कमरे में फांसी लगा ली।

छात्र ने सुसाइड नोट भी लिखा है। छात्र नामगेल वांगेल भूटान से आइसीसीआर के माध्यम से संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहा था। उसके कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में छात्र ने अपने दोस्तों, भाई, मां व सभी शिक्षकों को संबोधित किया है। उसने लिखा है कि सभी ने उसको बेहद प्यार दिया, लेकिन वह इसके लायक नहीं है। इसलिए इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में जा रहा है।

बताया जाता है कि उसके पिता चाना डोरजी उसकी माता डेचन पेल्डन से अलग रहते थे। पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई। उसके दास्तों ने बताया कि वह दोपहर बाद ही क्लास से चला गया। उसने अपनी तबीयत खराब होने के कारण अपने कमरे में आराम करने जाने की बात कही। वह कमरे में अकेले रहता था।

रात को नामगेल के दोस्त उसका हाल जानने के लिए गए। उन्‍होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसके दोस्तों को शक हुआ और खिड़की का शीशा तोड़ वे कमरे में घुसे तो उनके होश उड़ गए। नामगेल कमरे में पंखे से लटक रहा है। इसके बाद उन्‍होंने एनआइटी प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

छात्र को अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से एनअाइटी में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.