[post-views]

(नई दिल्ली) दिल्ली में छायी धुंध की मोटी चादर, सुबह चली ठंडी हवा

78

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह ने ठंड का अहसास हुआ। पुरे शहर पर धुंध की मोटी चादर भी छायी रही। मौसम विभाग की माने तो दीपावली पर हुई आतिशबाजी के धुएं, गर्द और कोहरे का असर सूर्योदय के बाद तक नजर आया और हवा ठंडी थी। आज का न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज किया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह ८.30 बजे आपेक्षिक आद्रता 86 फीसदी दर्ज की गई। कल का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
-सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
त्योहार को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर भीड़ भाड़ और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये माकूल इंतजाम किये गये है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी और अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 319 दर्ज किया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। भारत के विभिन्न स्थलों में दीपावली के अवसर पर मंदिरों को भी सजाया गया है। मंदिरों में रंग बिरंगे प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गयी है। लोगों ने शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटीं तथा पटाखे फोड़े।
– मिले बिना लाइसेंस के पटाखे
दिल्ली पुलिस ने द्वारका के अलग-अलग इलाकों से बिना लाइसेंस के पटाखे रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 240 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं। द्वारका के पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फांसो ने कहा कि पुराने पटाखों की बिक्री पर न्यायालय के आदेश के मद्देनजर तीन मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी के बीच बनी रही। अधिकारियों ने आगाह किया कि भले ही आंशिक रूप से विषाक्त पटाखे जलाए जाते हैं तो भी पिछले साल की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है।

Comments are closed.