[post-views]

अफसरों की लेटलतीफी से सीवरेज ओवरफ्लो से जूझ रही हंस एन्क्लेव

40

बादशाहपुर, 29 मार्च (अजय) : नगर-निगम वार्ड 27 हंश एन्क्लेव की गली नम्बर 8 सहित कई अन्य गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो होने की वजह से बदहाली से गुजर रही है। निगम के एक्स.ई.एन. सहित जेई व अन्य अधिकारीयों द्वारा गलियों में सीवरेज लाइन डालने को लेकर किये गये काफी समय से टेंडर कार्य शुरू करने को लेकर वर्कऑर्डर जारी नही करने से पिछले काफी समय से निर्माण कार्य रुका हुआ है। जिसकी वजह से आज हंश एन्क्लेव कालोनी वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद से मिली जानकारी के अनुसार निगम एक्स.ई.एन. को कई बार कार्य शुरू करने को लेकर गुहार लगाई जिसके बावजूद कार्य शुरू करने के लिए अब तक वर्कऑर्डर नही दिया गया है, यही नही निगम अधिकारी ज्यादातर वक्त वह अपने कार्यालय में मोजूद नही होते जिसकी वजह से उनसे ठीक तरह से बात भी नही हो पा रही। कॉलोनियों के लोगों के उनके पास फोन आते है जिन्हें वह आश्वासन के आलावा कुछ नही दे पा रहे है, इसको लेकर निगम आयुक्त से मिलेगें और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्यां का निदान कराने को लेकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। लोगों का कहना है कि सरकार से नियिमित हो चुकी हंश एन्क्लेव आज विकास कार्यो की बाट जोह रही है, जिसके पीछे निगम अफसरों की लेटलतीफी साफ़ दर्शा रही है। ऐसे में विधायक राकेश दौलताबाद के शासन को भी स्थानीय लोग कोस रहे है, जिनके राज में आज निगम अधिकारी कार्य करने को तैयार नही है। इस सन्दर्भ में निगम अधिकारीयों से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्क नही हो सका। वही निगम के जेई सुमित से वर्कऑर्डर और निर्माण कार्यो को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नही होने की बात कही गई और जानकारी लेने के बाद ही कोई जवाब देने की बात कही गई, खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई प्रतिकिया नही दी गई, जिससे साफ़ पता चलता है कि निगम अधिकारी अपने कार्यो को लेकर कितने सक्रिय है।

Comments are closed.