[post-views]

लुप्त तालाबों पर गम्भीर नही सरकार, केसे मिलेगा भविष्य में गुड़गांव को पानी : सुरेन्द्र तंवर

38

गुड़गांव (अजय) : गुड़गांव में एक के बाद एक लुप्त होते तालाबों पर सरकार बिलकुल गम्भीर नही है जिसके चलते आज प्रशासन के ढीले रवैये से शहर में जगह जगह तालाब लुप्त होते जा रहे है अगर ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में गुड़गांव को पानी केसे मिलेगा उक्त विषय में इनेलों नेता सुरेन्द्र ने बोलते हुए कही

उन्होंने कहा कि कभी शहर के दायरे में बने 116 तालाबों का कोई नामोनिशान नहीं बचा है। उनकी जगह पर ऊंची इमारतें और अतिक्रमण ही शेष है। शहर और इससे सटे इलाकों में सिर्फ 20 तालाब हैं, लेकिन इनमें भी पानी नहीं है। जल संरक्षण और तालाबों को बचाने का दावा करने वाले नगर निगम अधिकारी भी सिर्फ कागजों में ही तालाबों का जीर्णोंद्धार करवा रहे हैं। हाल ही में नगर निगम ने अपने क्षेत्र के तालाबों का एक सर्वे करवाया है। तालाबों की जीआईएस मै¨पग भी की गई है। जो चौंकाने वाली है। तालाब खत्म होने के कारण साइबर सिटी में ग्राउंड वाटर रिचार्ज नहीं होने के चलते भूजल स्तर नीचे जा रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में गुरुग्राम में पीने का पानी भी नहीं बचेगा।

Comments are closed.