[post-views]

आस्था के नाम पर हिंसा बर्दास्त नही : अरुण ठाकरान

23

गुडग़ांव, 28 अगस्त (ब्यूरो) : झाड़सा निवासी अरुण ठाकरान ने बोलते हुए कहा कि पी.एम मोदी ने मन की बात मे कहा कि किसी व्यक्ति के नाम पर हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश अहिंसा परमो धर्म: को मानने वाला देश है। यह महात्मा् गांधी और सरदार पटेल का देश है। इस बात के लिए वह उनका समर्थन करते है।

देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात में हरियाणा में हुई आस्था के नाम पर बिना नाम लिए हिसां पर चिंता जताते हुए सख्त संदेश देते हुए संप्रदाय, धर्म या व्यरक्ति के नाम पर आस्था के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं करने की बात कही है। इसके साथ सख्त हिदायत देते हुए सा$फ कर दिया है कि किसी भी सुरत में हिंसा करने वालों को नही बक्शा जाएगा। पी.एम. द्वारा मन की बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने अपनी प्रतिकिया व्यक्त की है।

Comments are closed.