[post-views]

देश में कानून से उपर कोई नही : कपिल कटारिया

34

गुडग़ांव, 28 अगस्त (ब्यूरो) : बसई निवासी कपिल कटारिया ने बोलते हुए कहा कि मन की बात में बाबा साहेब को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके बनाए संविधान के अनुसार ही देश चल सकता है। ऐसे में कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता देश में सभी के लिए कानून के समान है। इसके खिलाफ जाने वाला सविंधान का विरोधी होगा।

देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात में हरियाणा में हुई आस्था के नाम पर बिना नाम लिए हिसां पर चिंता जताते हुए सख्त संदेश देते हुए संप्रदाय, धर्म या व्यरक्ति के नाम पर आस्था के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं करने की बात कही है। इसके साथ सख्त हिदायत देते हुए सा$फ कर दिया है कि किसी भी सुरत में हिंसा करने वालों को नही बक्शा जाएगा। पी.एम. द्वारा मन की बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने अपनी प्रतिकिया व्यक्त की है।

Comments are closed.