[post-views]

हरियाणा महिला मोर्चा ने भी पकड़ी वर्चुअल संवाद की कमान

60
आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बहन निर्मल बैरागी जी ने गुरुग्राम तथा नूँह की बहनों के साथ  वर्चुअल संवाद किया!जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा OBC मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य व गुडगाँव की पूर्व सांसद  डॉ. सुधा यादव जी उपस्थित रहीं! सर्व-प्रथम उन्होंने मोर्चे की सभी बहनों को उनकी कर्मठता के लिए बधाई दी और फिर मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए संवाद को आगे बढ़ाया! उन्होंने मनोहर सरकार द्वारा शुरू की गयी “मेरा पानी मेरी विरासत” योजना के बारें  में विस्तार से विश्लेषण किया और साथ ही भाजपा केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए कार्यों की भी जानकारी दी।  इस वर्चुअल संवाद की संयोजीका प्रदेश महिला मोर्चा के IT Cell की सह-संयोजीका प्राची खुराना रही! गुरुग्राम में संवाद की अध्यक्षता गुरुग्राम जिले के महिलामोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी खत्री जी ने की!
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गुरुग्राम प्रभारी बहन प्रवीन जोशी जी, प्रदेश महामंत्री मीना चौहान जी, प्रदेश प्रभारी पांडिचेरी, ओबीसी मोर्चा भाजपा बहन उषा प्रियदर्शनी जी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा भाजपा बहन सुमन जुनेजा चुग जी, जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति डेंबला जी तथा सोनिया यादव जी, गुरुग्राम महिलामोर्चा  की IT टीम से  दीपशिखा श्रीवास्तव व अलका सचदेवा, जिला महिलामोर्चा व मंडल की सभी पदाधिकारी बहनें के साथ साथ बहुत संख्या में NGO तथा अन्य समुदाय की बहने भी उपस्थित रहीं।

Comments are closed.