[post-views]

सकतपुर और हसनपुर गांव में वर्धन यादव का तूफानी दौरा

32

बादशाहपुर, 21 जुलाई (अजय) : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस पार्टी से बादशाहपुर के युवा नेता वर्धन यादव का जनसंपर्क अभियान रविवार को गांव सकतपुर और हसनपुर पहुंचा। वर्धन यादव को जनसंपर्क अभियान के दौरान बादशाहपुर की जनता का आपार प्रेम एवं आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक वर्धन यादव का राजनीतिक जीवन बड़ा ही संघर्षशील रहा है, वर्धन ने युवाओं के बीच अपनी प्रगतिशील सोच रखी जिसे हर वर्ग की सराहना प्राप्त हो रही है। लोगों से मिलते हुए वर्धन यादव ने ये विश्वास दिलवाया की वो बादशाहपुर की जनता के प्रति अपनी ज़िंदगी न्योछावर करने को तत्पर है और जनता की सेवा करना है उनका एक मात्र राजनीति में आने का लक्ष्य है। जनसंपर्क के दौरान वर्धन यादव के साथ रामबीर बोकन, विनोद बोकन, शेखर यादव, करण पटवारी, जान मोहम्मद सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.