[post-views]

वातावरण शुद्धिकरण के तहत उन्नति ट्रस्ट ने किया पौधारोपण

42

गुरुग्राम, 4 जनवरी (अजय) : विश्व में बढ़ती ग्लोबलवार्मिंग तथा बढ़ते प्रदुषण को नियन्त्रण के लिए उन्नति चेरिटेबल ट्रस्ट व रोटरी क्लब की यूथ डायरेक्टर बबिता यादव तथा नम्बरदार ट्रेडर्स के डायरेक्टर राजेश यादव ने सयुंक्त पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाये। इस मौके पर बबिता यादव ने बोलते हुए कहा कि पौधारोपण से बहुत बड़ा पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि पेड़ ही हमारे जीवन का आधार हैं। जिसे नष्ट होने से बचाना होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के विभिन्न पौधे लगाये गए। राजेश यादव ने बोलते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की। पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं। मनुष्य को कम से कम अपने जीवन में पांच पौधे लगाना चाहिए। आज पर्यावरण का जो हाल है इसे स्वच्छ करने का मात्र एक उपाय है कि अधिक से अधिक पौधा लगाएं। वृक्ष लगाने से जहां पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे वहीं आम लोग को भी इससे लाभ होगा।

Comments are closed.