[post-views]

दो दिनों से हो रही बरसात ने गुरुग्राम में बढ़ाई ठंड, चिकित्सकों दी सलाह

130

बादशाहपुर, 8 अक्टूबर (अजय) : गुरुग्राम में दो दिनों से हो रही बरसात ने शहर में ठंड बढ़ा दी है। जिन घरों एवं कार्यालय में पहले एयर कंडिशन चलते रहते थे वहां कल शाम से पंखें भी धीमी गति में घूम रहे है। ठंड माँ माहौल होने से मौषम में आये अचानक बदहाल से अब मोसमी बिमारी भी बढ़ सकती है। यह बरसात केवल गुरुग्राम में नही बल्कि पुरे हरियाणा में बरसात होने से अचानक से ठंड बढ़ गई है। इसका कारण मौसम परिवर्तन है। शुक्रवार से हरियाणा में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी कुछ स्थानों पर हुई है। जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही इस बदलते मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। यही कारण है कि प्रदेश में लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान लुढ़क गया है। कई स्थानों पर पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों की मानें अगले तीन से चार दिनों तक इसी प्रकार से मौसम में नमी रहेगी। जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मौसम विज्ञानी वर्षा होने की संभावना भी जता रहे हैं। हरियाणा में वर्षा हुई तो दिन का तापमान और भी नीचे जा सकता है।

अभी तक दिन के तापमान में गिरावट देखी जा रही थी तो रात्रि तापमान स्थिर बना हुआ था। मगर शुक्रवार को रात्रि तापमान में गिरावट देखी गई है। गुरुग्राम में आज दिन में 24 डिग्री तो रात्री में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम बताया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी तापमान काफी कम दर्ज किया जा रहा है।

चिकित्सक सलाह :

गुरुग्राम से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रामवीर गोस्वामी का कहना है कि अचानक मौषम में हुए बदलाव से बच्चों को सर्दी लगने की संभावना होती है ऐसे में बच्चे को ठंडे गर्म तथा मोषम के हिसाब से पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं, हल्की खांसी या फिर बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से अस्पताल जाकर या फिर फोन पर सलाह लेकर दवाई जरुर दें।

डॉ. रामवीर गोस्वामी, शिशु रोग विशेषज्ञ संजीवनी अस्पताल

फोटो : डॉ. रामवीर गोस्वामी

Comments are closed.