[post-views]

पौधारोपण कर मानसून का अशोका इंटरनेशलन स्कूल ने किया स्वागत

223

बादशाहपुर, 1 जुलाई (अजय) : अशोका इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 67 विद्यालय के गर्मी की छुट्टियां खत्म गई हैं। मानसून ने भी राज्य में दस्तक दे दी है, जिससे तापमान कुछ कम हो गया है। इसी खुशी को जाहिर करते हुए अशोका स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाओं ने मानसून और विद्यार्थियों के आगमन का स्वागत एक अनूठा तरीका अपनाया और उनका स्वागत नए पौधे लगाकर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि यादव ने अपने विद्यालय के अध्यापक अध्यापको के साथ विद्यालय के प्रांगण में आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण किया और सभी को पौधारोपण के लिए जागरूक किया, ताकि बढ़ती गर्मी से निजात पा सके, क्योंकि बारिश केवल पौधों पर ही निर्भर है। विद्यालय के चेयरमैन अशोक यादव ने पौधारोपण के लिए आसपास के लोगों को जागरुक किया और बताया कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से हमें बहुत फायदेमंद चीजें मिली हैं, इनमें से सबसे जरूरी जीवन दायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है। जिसके बिना हम एक पल भी जिंदा नहीं रह सकते। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है, लेकिन हैरत और अफसोस की बात है कि जिस देश व समाज में पेड़-पौधों को पूजा जाता है अब उसी देश में और उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा है। लेकिन अब समय आ गया है हमें यह प्रकृति और इंसान के बीच का रिश्ता और मजबूत करना है, ताकि यह धरती हरी भरी ही रहे एक खुशी की बात यह भी है कि लोगों में अब पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है। अब लोग पेड़ पौधों की अहमियत को समझने लगे और महिलाएं भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर शिरकत कर रही हैं।

Comments are closed.