[post-views]

स्वराज का निधन भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति : अजय यादव

126

बादशाहपुर, 7 अगस्त (अजय) : किसान मोर्चा के बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वराज का निधन भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसकी कभी भी पूर्ति नही हो सकती। सुषमा स्वराज के आदर्शो पर चल कर ही आज भाजपा कार्यकर्ताओं को नया जोश मिलता है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज हमेशा लोकतांत्रिक राजनीति करती रहीं और उन्होंने भाजपा को शिखर पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया। अजय यादव ने कहा कि 7 बार सांसद और 3 बार विधानसभा सदस्य रह कर उन्होंने राजनीत को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। असहाय और विवश लोगों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहती थी। उन्होंने मुश्किल में फंसे कई लोगों कि व्यक्तिगत मदद भी अपने जीवन में करने का काम किया। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने दिल्ली के विकास को एक नया आयाम था। केंद्रीय विदेश मंत्री के रुप में भी उन्होंने उन तमाम विवादों का निस्तारण करने का प्रयास किया जो राष्ट्र के विकास और सम्मान में आड़े आ रहे थे। उनका निधन भाजपा के के साथ पूरे देश के लिए व्यापक क्षति है इसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है।

Comments are closed.