[post-views]

सुरेन्द्र तंवर बने गुरुग्राम लोकसभा प्रभारी

34

बादशाहपुर, 24 दिसम्बर (अजय) : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत गुरुग्राम लोकसभा के प्रभारी के रूप में सुरेन्द्र तंवर रामगढ़ को जिम्मेदारी सौपी गई है। सुरेन्द्र तंवर गुरुग्राम से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक व्यक्त माने जाते है, जिन्होंने लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाकर मजबूत करने का कार्य किया था। उसी को देखते हुए पार्टी ने सुरेन्द्र तंवर को बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के लिए गुरुग्राम लोकसभा का प्रभारी न्युक्त किया है। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्टीय संगठक जयघोष महाराज व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मदन गुर्जर, राष्टीय कार्यकारणी सदस्य व सदस्य सलाहकार सीमित खाद मंत्रालय भारत सरकार सुधीर खटाना, राष्टीय कार्यकारणी सदस्य निवास रेडी, पूर्व प्रदेश मंत्री जसवंत यादव व प्रधान मंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गुरुग्राम प्रचार प्रसार अभियान के तहत मान्य जयघोष महाराज ने न्युक्ति पत्र देकर सुरेन्द्र तंवर को गुरुग्राम लोकसभा प्रभारी की जिमेदारी देकर मनोनीत किया। सुरेन्द्र तंवर को मिली मिली जिम्मेदारी पर उन्होंने राष्टीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी, राष्टीय संगठक जयघोष महाराज, प्रदेश अध्यक्ष मदन गुर्जर व सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। वही उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे अपनी जिममेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभायेगे।

फोटो : सुरेन्द्र तंवर को जिम्मेदारी देने के लिए न्युक्ति पत्र देते हुए भाजपा नेता

Comments are closed.