[post-views]

प्रदेश चुनाव कमेटी में कमल यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

142

PBK News, 25 जुलाई (अजय) : प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा सुभाष बराला से विचार विमर्श करने के बाद और सुरेश भट्ट, सगंठन मंत्री हरियाणा के मार्गदर्शन में ललित बतरा प्रदेश संयोजक ने कमल यादव को चुनाव प्रबन्धन कमेटी हरियाणा के सदस्य के रूप में घोषणा की है। कमल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हे मिली है उसे वह मजबुती के साथ निभाएगें और पार्टी को आगे बढाएगें।

इस अवसर पर कमल यादव को केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज़र, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, गुरूग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल, पटोदी की विधायक विमला चौधरी, पानीपत के विधायक महिपाल ढांडा, हाऊसिंग बार्ड हरियाणा के चेयरमेन जवाहर यादव, भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष मदन चौहान, गुरूग्राम युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश यादव, ओ.बी.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप गुज़र, हरियाणा डेयरी विभाग के चेयरमेन जी.एल. शर्मा जी, पवन सैनी, रामबीर सरपंच, राम निवास यादव, सुनिल यादव, पालम विहार ऐसोसिएशन के उपाअध्यक्ष नितिन दहिया सहित पार्टी व क्षेत्र के अन्य सैकड़ो लोगो ने बधाई दी।

Comments are closed.