[post-views]

सर्वसम्मति से लखेरा समाज महेंद्रगढ़ जिला ईकाई का हुआ गठन

2,714

गुरुग्राम, 10 सितम्बर (अजय राठौर) : हरियाणा प्रदेश लखेरा समाज महेंद्रगढ़ जिला ईकाई का आज सर्वसम्मति से गठन हो गया। सोशल मीडिया के माध्यम इस सूचना को जारी करते हुए बताया गया कि लखेरा समाज महेंद्रगढ़ जिला ईकाई द्वारा प्रधान के रूप में सर्वसम्मति से अभय सिंह बचीनी व उप-प्रधान सुरेन्द्र सिंह बागडी नारनौल को घोषित कर दिया। सोशल मीडिया से जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिला ईकाई चुनाव बाबत महेन्द्रगढ़ जिला के समाज बंधुओं की मीटिंग खेमचंद बागडी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्वतंत्र चुनाव कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी समाज बंधुओ और चुनाव कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से प्रधान अभय सिंह बचीनी व उप प्रधान सुरेन्द्र सिंह बागडी नारनौल को घोषित कर दिया है। समाज की एकता के लिए तथा महेन्द्रगढ़ में दो प्रधान न बनने के लिए यह कार्य खेमचंद बागड़ी की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से उनकी देख रेख में हुआ। लखेरा एकता जिंदाबाद के नारे के साथ खेमचंद बागडी महेंद्रगढ़ के नाम से संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी लखेरा समाज ने खूब प्रशंसा की है। सुरेन्द्र बागड़ी ने बताया कि प्रधान सहित उनकी इस कार्यकारणी में प्रधानाचार्य राजेश मास्टर भेरूथड़ा, खेमचंद बागड़ी, सुरेन्द्र बागड़ी, पूर्व प्रधान सरजीत लखेरा, पूर्व प्रधान महेश परिहार नारनौल, सुरेश परिहार नारनौल को शामिल किया गया है।

Comments are closed.