[post-views]

दक्षिण हरियाणा की जनता करेगी मुख्यमंत्री का फेसला : वशिष्ठ गोयल

34

गुड़गांव, 31 अक्टूबर (ब्यूरो) : प्रदेश की राजनीती अब गर्म होनी शुरू हो चुकी है। जिसके लिए अब नवजन चेतना मंच जेसे संगठन भी राजनेतिक पारी खेलना शुरू कर चुके है। संयोजक वशिष्ठ गोयल ने साफ़ कर दिया है कि इस बार दक्षिण हरियाणा की राजनेतिक लड़ाई ही मुख्यमंत्री का फेसला करेगी कि किसके सर पर इस बार मुख्यमंत्री का राज सजेगा।लम्बे अरसे से दक्षिण हरियाणा की लड़ाई लड़ रहे नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल द्वारा दावा करते हुए कहा है कि वह हर हाल में दक्षिण हरियाणा की लड़ाई जीतकर रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी मेहनत क्यों न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों ने सत्ता में रहकर प्रदेश पर राज किया, लेकिन दक्षिण हरियाणा के साथ हमेशा भेदभाव किया गया। वशिष्ठ गोयल ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब दक्षिण हरियाणा की जनता एकमत होकर सभी विपक्षी दलों को दूर बैठा कर नव जन चेतना मंच के माध्यम अपना विकल्प तैयार करेगी और अपनी खुद की सरकार चुनेगी। इससे प्रदेश में हो रहे भेदभाव तथा सरकारी कार्यालयों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए तेजी से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा मूलभूत सुविधाएं देने में जिस प्रकार सरकारें भेदभाव की नीति अपना रही है।

वह लोकतंत्र में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश में सभी जनता को एक समान मूलभूत सुविधाओं के साथ सभी सरकारी योजनाएं प्राप्त करने का अधिकार है, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग केवल अपने चाहतों तथा वोट मिलने वाले चुनिंदा लोगों को लाभ देकर सरकारी योजनाओं को देकर बट्टा लगा रहे हैं। लेकिन अब क्षेत्र में बदलाव की आंधी चल चुकी है और लोगों को इसका लाभ जल्द मिलेगा। नव जन चेतना मंच इसके लिए अपनी रणनीति तैयार कर अब प्रदेश में बदलाव की हवा चला चुकी है। जिसके परिणाम सोहना हथीन रैली में उमड़ी भीड़ से साफ लगाया जा सकता है।

Comments are closed.