बादशाहपुर, 14 दिसम्बर (अजय) : 9 दिसंबर को चीन की सेना के भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करने पर भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को दौड़ा दौड़ा कर पीट कर भगाया था। उक्त बातें हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत यादव ने जारी अपने ब्यान में आज कहा। सुरजीत यादव ने बताया कि सेना प्रमुख ने ब्यान भी जारी करते हुए साफ कर दिया है कि चीन ने हमारी एक इंच भूमि पर भी कब्जा नही किया है, बावजूद इसके देश के विपक्ष दलों के नेता भारतीय सेना और सेना प्रमुख का अपमान कर रहे हैं। दुखद बात है कि हमारे विपक्षी राजनीतिक दल हमारी वीर सेना को अपमानित करने पर तुले हुई हैं, वे चीन का साथ देते हुए यह साबित करने पर तुले हुए हैं कि भारत की भूमि पर चीन ने कब्जा कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर से सटे बॉर्डर पर 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। सोची समझी साजिश के तहत 300 चीनी सैनिक यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने पहुंचे थे। चीनी सैनिकों के पास कंटीली लाठी और डंडे भी थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद चीनी सैनिक भाग खड़े हुए। देश के विपक्षी दलों के नेताओं को समझना चाहिए और देश के जवानों और हमारी आर्मी पर भरोसा रखते हुए उनका मनोबल गिराने की बजाए उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए ताकि बोर्डर पर देश के वीर योद्धा खून जमा देनी वाली सर्दी में भी सरहद की रखवाली करते हुए गर्व से कह सके देश का एक एक व्यक्ति और राजनीती दल उनके बारे में अच्छी सोच रखता है न कि गलत। जिस तरह से भारतीय सेना ने चीनी सेनिको को भगा भगा कर मारा और वापस लौटाया यह आज तक इतिहास में कभी नही हुआ। मोदी सरकार के राज में अब सेना को खुली छुट दी गई है। जिसके चलते 9 दिसंबर को चीन की सेना को भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करने पर भारतीय सैनिकों द्वारा चीन के सैनिकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने की वीडियों भी सामने आई है। बावजूद इसके कुछ राजनितिक दल देश की सेना का अपमान कर रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.