[post-views]

सोहना विकास रैली की तैयारियों लेकर भाजपा नेताओं की हुई अहम बैठक : अजीत यादव

41

गुरुग्राम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि 23 अक्टूबर को सोहना विधानसभा के सरमथला गांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की होने वाली विकास रैली की तैयारियों लेकर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, मंडलों के प्रभारी, विभाग एवं प्रकोष्ठ के संयोजक -सह संयोजकों की बैठक सोहना से विधायक संजय सिंह के कार्यालय पर हुई। विधायक संजय सिंह बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ में सभी को विकास रैली तैयारियों के लिए काम का विभाजन किया। उन्होंने कहा यह विकास रैली सोहना विधानसभा की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। विकास रैली के संयोजक विधायक सोहना संजय सिंह ने कहा कि पिछले 7 सालों में सोहना विधानसभा में हुए विकास कार्यों को लेकर विकास रैली का आयोजन किया जा रहा है, इसी दिन सरमथला गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी को विकास रैली का निमंत्रण भी दिया। बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव कार्टरपुरी, प्रदेश में सह प्रवक्ता सुदेश कटारिया, हरवीर अधाना, राजेश अरोड़ा, ज्योति डेंबला, सोनिया यादव, ओमप्रकाश जांगड़ा, अजीत यादव, कृष्ण स्वामी, वीरेंद्र यादव, अभिषेक गुलाटी, कृष्ण यादव, गौरव चुधं ,देवेंद्र यादव, जयवीर यादव, मुकेश जैलदार, प्रदीप सरपंच, नरेश , मीनाक्षी रंजन, नीरज यादव, मनीता गर्ग, अलका सचदेवा, सचिन देवातवाल, सहित  जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी मोर्चों के पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.