बादशाहपुर, 4 सितंबर (अजय): जिला परिषद के चेयरमेंन कल्याण सिंह चौहान ने आज बोलते हुए कहा कि 8 सितम्बर को रोहतक में होने वाली मोदी रेली में सोहना विधानसभा क्षेत्र से लोगो का जनसेलाब उमड़ेगा उन्होंने कहा कि सोहना क्षेत्र में जब वह रेली के लिए निमन्त्रण देने पहुंचे तो लोगों ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह कल्याण के नेर्तित्व में रेली को यादगार बनाने के लिए इतिहास रचने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि सोहना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क स्थापित करते हुए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा किसानों के हित में लगातार बेहतर निर्णय लिए जा रहे हैं हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के फसली ऋण को जुर्माना और ब्याज से मुक्त करके किसानों को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष इस समस्यां को रखी थी और भाजपा सरकार ने किसानों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लिया इससे किसान काफी खुश हैं उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों से किए गए सारे वादे को पूरा करने का काम किया है केंद्र में दोबारा भाजपा सरकार बनते ही देशभर के किसानों के खाते में सीधे तौर पर प्रतिवर्ष 6000 भेजने की योजना को अधिसूचित कर दिया गया भाजपा सरकार के इस फैसले से किसान काफी उत्साहित हैं और सोहना विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गुरुग्राम से किसानों की भीड़ उनके नेर्तित्व में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पहुंचेगी
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.