[post-views]

दीपावली पर आत्मनिर्भर भारत निर्माण में घरेलू उधोगों से बने सामान ही खरीदें

दीपावली कारोबार को रफ्तार देने के लिए घरेलू उत्पाद को दे बढ़ावा

3,385

बादशाहपुर, 9 अक्तूबर (अजय) : चाइनीज सामान के बहिष्कार को लेकर गुरुग्राम के लोग एकजुट हो रहे हैं। स्वदेशी उत्पाद अपनाने की वजह साथ-साथ बर्बादी के कगार पर पहुँच चुके लघु कुटीर उद्योगों को बचाने के लिए सभी ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की है। आत्मनिर्भर भारत निर्माण में हमे अपने देश की बनी चीजे ही खरीदनी चाहिए।

गुरुग्राम निवासी संजय डंग का कहना है कि में खुशहाली तभी आएगी जब हम स्वदेशी उत्पाद अपनाएंगे। देश की आर्थिक स्थिति को उभारने के लिए हमे एकजुटता के साथ चाइनीज सामान का बहिष्कार करना चाहिए और स्वदेशी सामान इस्तेमाल कर देश के लघु कुटीर उद्योगों बढ़ावा देना चाहिए, हमे अपनी घरेलू आर्थिक स्तिथि सुधारने के लिए बड़े और कड़े निर्णय लेंगे होंगे।

देविन्द्र शिकोहपुर का कहना है कि चीन जेसा देश व्यापार तो भारत में करता है लेकिन समर्थन हमेशा पाकिस्तान को करता है चीन जेसे देश के भारत में बिकने वाले सभी प्रोडक्ट को देश के लोगों द्वारा नही खरीदा जाना चाहिए, ताकि चीन पर आर्थिक मार पड़ सके। आतंकवादी देश को समर्थन करने वाले देश को भी अब सबक सिखाने में देश के लोगों को एक साथ आगे बढऩा होगा।

गजराज दायमा का कहना है कि चीन को सबक सिखाते हुए हमे देश में बने उत्पाद पर विश्वास कर खरीदना होगा जिससे देश की जीडीपी ठीक हो सके। पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत में अपने मार्किट को कायम करने वाले चीन को सबक सिखाते हुए हमें चाइनीज समान की खरीदारी करना व बेचना बंद करना होगा, ताकि चीन को आतंकवादी देश का साथ देने का परिणाम मिल सके।

अजीत यादव नाहरपुर का कहना है कि दीपावली पर बजारों में चाइनीज इलेक्ट्रोनिक समान को खरीदने व बेचने की बजाएं भारतीय समान पर लोगों को ध्यान देना चाहिए, ताकि चीन को जवाब दिया जा सके। भारत में ही बने प्रोडक्ट को खरीदना चाहिए, चाहे वह महंगा क्यों न हो, लेकिन हमें चाइनीज प्रोडक्ट के खरीदने व बेचने पर पूरी तरह से रोक लगानी है। चीन को आर्थिक मार देश के लोग मिल कर दे सकते है।

Comments are closed.