बादशाहपुर, 5 अक्टूबर : भाजपा द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक के अंतर्गत गुरुग्राम भाजपा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो मनीष यादव की अगुवाई में बादशाहपुर विधानसभा में चलाया गया। इस मौके पर इस अभियान का हिस्सा बनते हुए जयवीर यादव ने झाड़ू लगाकर इस अभियान को कामयाब बनाया तो वही उन्होंने सफाई कर्मचारियों को फूल माला पहनाते हुए उनका सम्मान कर स्वागत किया। 5 अक्टूबर 2020 को गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ्ता पखवाड़ा अभियान महिला मोर्चा द्वारा चलाया गया है। आज बादशाहपुर मंडल की गोगा कॉलोनी बादशाहपुर में इस स्वच्छता अभियान को चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सोनिया यादव, ब्रह्मा यादव, नरेश निमवाल, सुमंत यादव, नीरज यादव, जैलू नंबरदार, रामानन्द यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.