बादशाहपुर (अजय) : भाजपा नेता राकेश यादव ने हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान जारी रखा है। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों से बातचीत करते हुए राकेश यादव ने भाजपा सरकार और राव नरवीर सिंह के प्रयास से कराए गए विकास कार्यों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राव नरवीर सिंह ने बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में विकास कराने का इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हर दूसरे, तीसरे दिन क्षेत्र में कही ना कहीं विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करने का काम किया और विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। राव नरबीर सिंह पहले ऐसे मंत्री हैं जो किसी विकास कार्य के पूरे होने पर उसे जनता को समर्पित करते समय नए विकास कार्यों का तोहफा देने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर जनता के बीच भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह की प्रशंसा हो रही है। यही कारण रहा कि बादशाहपुपर विधानसभा के नागरिकों ने भी उत्साह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.