[post-views]

राव इंद्रजीत के प्रयासों से वार्ड 32 को मिले रिकॉर्ड विकास कार्य : आरती यादव

662

बादशाहपुर, 13 जनवरी (अजय) :  नगर निगम गुरुग्राम पर शुरू से ही केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का दबदबा रहा है, जिसको लेकर अक्सर राव इंद्रजीत सुर्ख़ियों में रहे है। राव इंद्रजीत समर्थित पार्षद आरती यादव का कहना है कि केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत के प्रयासों से गुरुग्राम नगर निगम को विकास के पंख लगे, वही वार्ड की मुख्य सड़कों तथा विभिन्न विकास कार्यो की सौगात केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा देने का कार्य इस भाजपा सरकार बड़ा कार्य किया गया। पार्षद आरती यादव का कहना है कि गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से अब तक करोड़ों के रिकॉर्ड विकास कार्य हुए। आरती ने कहा कि उनके द्वारा सदन में जो भी वार्ड 32 की समस्याओं को रखा और विकास कार्यो के मुद्दे रखे उन्हें सरकार द्वारा पूरा कराने का कार्य किया, जिसके लिए वह भाजपा सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त करती है।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.