[post-views]

देश की रक्षा के साथ नागरिकों के जीवन की सुरक्षा भी कर रही भाजपा सरकार : राव अभय सिंह

57

बादशाहपुर, 11 अगस्त (अजय): वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सजग प्रहरी की तरह राष्ट्र की सुरक्षा करने के साथ नागरिकों के जीवन की सुरक्षा भी कर रही है| केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है| आर्थिक अभाव में जिन असहाय, मजबूर, गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय लोगों का इलाज नहीं हो पाता था, वह भाजपा की केंद्र सरकार में संभव हुआ है और सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को भी मिला रहा है| राव अभय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जनता के हित में इस तरह के तमाम ऐतिहासिक निर्णय ले रही है| राष्ट्र की सुरक्षा के साथ भाजपा सरकार लोगों के जीवन की रक्षा भी कर रही है| इसके साथ ही सरकार ने अपने कार्यकाल में देश का ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है| भाजपा सरकार ने अपने साढे़ 5 साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य देश के लिए कराए हैं वह गैर सरकारों ने दशकों तक नहीं कराए| यही कारण है कि जनता का विश्वास जनता के प्रति पूरी तरह से मजबूत हो रहा है| राव अभय सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के आधार पर इस बार पुनः हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी|

फोटो: राव अभय सिंह

Comments are closed.