[post-views]

पुर्तगाल ने दोस्ताना मैच में अल्जीरिया को हराया

58

पेरिस  । पुर्तगाल ने विश्व कप से पहले खेले गए एक दोस्ताना मैच में अल्जीरिया को 3-0 से मात दी। इस मैच के साथ ही स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल में वापसी की। वह इससे पहले खेले गए दो दोस्ताना मैचों में टीम के साथ नहीं थे।

पिछले 10 दिनों में पुर्तगाल ने ट्यूनीशिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका, वहीं बेल्जियम के साथ गोलरहित ड्रॉ मैच खेला। बारिश के बावजूद खेले गए इस मैच में रोनाल्डो ने 10वें मिनट में गोल किया, लेकिन वह ऑफ साइड चला गया। इसके सात मिनट बाद ही 21 वर्षीय खिलाड़ी गोनकालो ग्वेडेस ने गोल कर पुर्तगाल का खाता खोला। 37वें मिनट में रोनाल्डो ने मिडफील्डर ब्रूनो फर्नादेस को गोल पास किया,

जिसे ब्रूनो ने सीधे अल्जीरिया के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। गोनकालो ग्वेडेस ने दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद 55वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल का स्कोर 3-0 कर दिया। पुर्तगाल टीम में 74वें मिनट में आंद्रे सिल्वा ने रोनाल्डो के स्थान पर पिच पर प्रवेश किया। 81वें मिनट में टीम ने चौथा गोल भी किया था, लेकिन इस गोल को वीडियो अस्सिटेंस रेफरी द्वारा रद्द कर दिचा गया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने 3-0 से जीत हासिल की।

Comments are closed.