[post-views]

जनकल्याणकारी नीतियों के कारण हर जगह होगी भाजपा सरकार : अजीत यादव

1,352

बादशाहपुर, 17 जनवरी (अजय) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के गुरुग्राम जिला महामंत्री एवं मानेसर नगर निगम नाहरपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार अजीत यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के साथ हरियाणा सरकार जनता के हित में समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जनता के हित में कार्य करने का परिणाम है कि भाजपा के प्रति जनता का अटूट विश्वास कायम है। जनता पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास कर रही है। इसका लाभ पार्टी को ‌आगामी सभी चुनावों में मिलेगा और हर जगह भाजपा की जीत होगी।   अजीत यादव ने कहा कि यह निश्चित है कि आगामी नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को जीत मिलेगी। क्योंकि भाजपा विकास में विश्वास रखती है। अगर जनता का स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ तो हम भी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समर्पित होकर क्षेत्र का विकास करेंगे।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.