बादशाहपुर, 5 सितंबर (अजय): भाजपा राष्ट्रीय प्रबंधन समिति की सदस्य व पांडुचेरी की प्रभारी उषा प्रियदर्शी ने 8 सितंबर को रोहतक में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित और जनता से आग्रह करने का क्रम जारी रखा है वीरवार को गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से उषा प्रियदर्शी ने आह्वान किया की पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर निष्ठा के साथ काम करें उषा प्रियदर्शी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों और राष्ट्र हित में लिए गए निर्णय को लेकर देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के प्रति पूरी तरह से मजबूत है वहीं हरियाणा में यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की धारणा को चरितार्थ करते हुए पूरे प्रदेश का समग्र विकास कराने का काम किया है उषा प्रियदर्शी ने कहा कि पहली बार देश और प्रदेश में भाजपा की ऐसी सरकारें बनी है जो आम जनता की जरूरतों को देखते हुए विकास कार्य करा रही है भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से हरियाणा की जनता संतुष्ट है और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की लोकप्रियता बढ़ रही है उषा प्रियदर्शी ने कहा कि 8 सितंबर को रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दोबारा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करेंगे उषा प्रियदर्शी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आग्रह किया की रैली को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में रोहतक पहुंचे और प्रधानमंत्री के संदेश को सुनें
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.