[post-views]

पिछले 1 वर्ष में 822 सांप्रदायिक घटनाओं में 111 लोगों की मौत

39

नई दिल्ली ।  पिछले 1 वर्ष में सांप्रदायिक घटनाओं में हिंसा की 822 घटनाएं हुई हैं। इसमें 111 लोगों की मृत्यु हुई है। यह जानकारी राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर द्वारा एक प्रश्न के जवाब में दी गई है।

उन्होंने कहा कि 2016 में 703 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई थी। जिसमें 40 लोग मारे गए थे। 2015 में इस तरह की 751 घटनाएं हुई थी। जिसमें 97 लोगों की मौत हुई थी। 2017 में यह घटनाएं बढ़ कर 822 हो गई, और इस में मरने वालों की संख्या 111 हो गई।
गृह राज्य मंत्री ने अपने जवाब में कहा की कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार होती हैं। केंद्र ने राज्य सरकारों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, कि वह गुप्तचर एजेंसियों की सूचनाओं के आधार पर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने और सांप्रदायिक घटनाओं को रोकने की दिशा में काम करें।

Comments are closed.