[post-views]

क्षेत्र के समग्र विकास के लिए न.नि. मानेसर में भी भाजपा की सरकार जरूरी : अजीत यादव

1,157

बादशाहपुर, 14 जनवरी (अजय) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के गुरुग्राम जिला महामंत्री एवं मानेसर नगर निगम नाहरपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार अजीत यादव ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार में जितना विकास कार्य कराया है उतना अब तक किसी सरकार ने नहीं कराया। मानेसर नगर निगम क्षेत्र को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए छोटी सरकार की भाजपा की जरूरी है। अजीत यादव ने कहा कि इसी मकसद को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार के प्रयास से मानेसर नगर निगम का गठन किया गया। मानेसर में नगर निगम लंबे समय से प्रस्तावित लेकिन भाजपा को छोड़कर किसी और ने दल ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसका कारण यह है कि भाजपा गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। युवा नेता अजीत यादव ने कहा कि अगर पार्टी का निर्देश और नाहरपुर क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो समर्पित होकर क्षेत्र का विकास करना ही हमारा उद्देश्य होगा। नाहरपुर क्षेत्र को विकास का मॉडल रूप देना और जनता की हर समस्याओं का समाधान करना ही हमारा राजनीतिक उद्देश्य है।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.