[post-views]

विकल्प की सरकार की तरफ बढ़ रही प्रदेश की जनता : वशिष्ठ गोयल

33

गुड़गांव, 23 दिसम्बर (अजय) : पूर्व और वर्तमान सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी प्रदेश की जनता अब विकल्प की सरकार की तरफ बढ़ रही है। उक्त बातें नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान की सरकार जिन लोक लुभावने वायदों के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुए थे, दोनों ही सरकार अपने वायदों से मुकरी है, ख़ास तौर से दक्षिण हरियाणा के लोगों के साथ भेदभाव हुआ।

हरियाणा प्रदेश में अब जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि नव जन चेतना मंच द्वारा गुरुग्राम के सोहना तथा हथिन में आयोजित की गई रैलियों में उमड़ा जनसैलाब से साफ पता चलता है कि प्रदेश की सरकार की नीतियों के खिलाफ अब आम जनता लामबंद होने लगी है। लोगों का कहना है कि प्रदेश की सरकार जनता को केवल गुमराह कर रही है। इसके अलावा प्रदेश की जनता के हितों के बारे में सोचने के लिए इस सरकार के पास समय ही नहीं है।

वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कहा कि आम जनता अब दक्षिण हरियाणा में बदलाव के मूड में नजर आ रही है। जिसके लिए अब क्षेत्र की जनता ने नव जन चेतना मंच पर विश्वास करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि नव जन चेतना मंच ही एक ऐसा विकल्प प्रदेश में हो सकता है जो कि आम जनता के हितों के बारे में सोच सकता है। लोगों का कहना है कि आज सत्ता में न होकर भी नव जन चेतना मंच लोगों की समस्याओं को घर-घर सुनता है और उन्हें दूर करने के प्रयास में हमेशा लगा रहता है। सत्ता में रहकर भी आम लोगों की सोच के अनुकूल उन को उनके अधिकार दिलाने में जिस प्रकार नव जन चेतना मंच अपना साथ दे रहा है। उसे साफ पता चलता है कि यदि वह सत्ता में होगा तो आम जनता को क्या-क्या सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने में कामयाब साबित होगा। जिसके लिए आप दक्षिण हरियाणा की जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है।

Comments are closed.