[post-views]

ओबीसी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं : गजेंद्र यादव

गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की गुरुग्राम में शुरुआत

2,365

बादशाहपुर, 6 अप्रैल (अजय) : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अभियान गांव गांव चलो, घर घर चलो की शुरुआत आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवम इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव ने गुरुग्राम के नवीन मंडल के झाड़सा गांव से की। यह कार्यक्रम उषा प्रियदर्शी ओबीसी मोर्चा के कार्यालय से आरम्भ हुआ। राष्ट्रीय संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी ने यदि सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का काम किया है तो वो वह मोदी सरकार ने किया है। चाहे वो केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी समाज के लोगो को प्रतिनिधित्व देना हो या फिर ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो। उषा प्रियदर्शी ने भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने साठ साल में सिर्फ नारे ही लगाए कि गरीबी हटाओ, लेकिन गरीब लोगो के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया वही भाजपा ने न केवल अंत्योदय का नारा ही दिया बल्कि मोदी के नेतृत्व में उसी भाव से गरीबों के कल्याण का कार्य भी किया। यादव ने ओबीसी समाज के सभी कार्यकर्त्ताओं का आह्वाहन किया कि अगले एक साल केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए और लोगो को बताना चाहिए कि 2014 के बाद देश के हर वर्ग का विकास करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होनें कार्यकर्त्ताओं को इस नेक कार्य में जुट जाने का आह्वाहन किया। इससे पहले ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी, मोर्चा के जिला प्रभारी नंद किशोर बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तथा सभी ने सामूहिक रूप से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्त्ताओं को संबोधन को सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उषा प्रियदर्शी, जिला अध्यक्ष कृष्ण स्वामी, जिला महामंत्री अजीत यादव व कृष्ण गुर्जर, नवीन मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सैनी, महामंत्री सुभाष प्रजापत, प्रदीप गुर्जर कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.