[post-views]

नव-निर्वाचित भाजपा पार्षद का बेगराज यादव ने किया भव्य स्वागत

3,618

बादशाहपुर, 7 दिसम्बर (अजय) : नव निर्वाचित भाजपा पार्षद शशि यादव का हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं रेवाड़ी प्रभारी बेगराज यादव एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रामअवतार यादव ने आज नजफ़गढ़ छावला वार्ड नम्बर 125 से भारी मतों से निर्वाचित हुए भाजपा पार्षद का भव्य स्वागत किया। बेगराज यादव ने बताया कि उनके चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी, जहां उन्होंने चुनाव प्रचार में लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की थी। वार्ड की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताते हुए भाजपा उम्मीदवार शशि यादव को करीब 4517 वोटों से जीत दिलाकर साफ कर दिया है कि मोदी के कार्यो से जनता सहमत है। बेगराज ने बताया कि वार्ड के विकास कार्यो के लिए नव निर्वाचित पार्षद पूरी मेहनत और ताकत लगाकर कार्य करेगें, जिसके लिए जनता के कोई भी कार्यो को अब अनदेखा नही किया जायेगा। नगर निगम चुनाव में मिली इस जीत को शशि यादव ने जनता को समर्पित करते हुए कहा कि जब तक वह लोगों को एक एक कार्य करके जनता को संतुष्ट नही कर देते तब तक वह शांत नही बेठेगें। बेगराज ने बताया कि शशि यादव जनता के बिच रहने वाले जनप्रतिनिधि है उन्हें वह वर्षो से जानते है इस तरह के जन प्रतिनिधि ही जनहित के कार्य कर सकते है, जिस पर अबकी बार छावला की जनता ने विश्वास जताया है।

Comments are closed.