[post-views]

नवजन चेतना मंच बदलेगा दक्षिण हरियाणा की दिशा और दशा : गोयल

57

गुड़गांव, 19 अक्टूबर (अजय) : नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कहा कि अब नवजन चेतना मंच दक्षिण हरियाणा की दिशा और दशा बदलने का कार्य करेगा हरियाणा प्रदेश में अब जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है। जिसका उदाहरण प्रदेश में नव जन चेतना मंच की रैलियों के द्वारा लोगों का रुझान बता रहा है। नव जन चेतना मंच द्वारा गुरुग्राम में पलवल में आयोजित की गई रैलियों में उमड़ा जनसैलाब से साफ पता चलता है कि प्रदेश की सरकार की नीतियों के खिलाफ अब आम जनता लामबंद होने लगी है। लोगों का कहना है कि प्रदेश की सरकार जनता को केवल गुमराह कर रही है।

इसके अलावा प्रदेश की जनता के हितों के बारे में सोचने के लिए इस सरकार के पास समय ही नहीं है। वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कहा कि आम जनता अब दक्षिण हरियाणा में बदलाव के मूड में नजर आ रही है। जिसके लिए अब क्षेत्र की जनता ने नव जन चेतना मंच पर विश्वास करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि नव जन चेतना मंच ही एक ऐसा विकल्प प्रदेश में हो सकता है जो कि आम जनता के हितों के बारे में सोच सकता है। लोगों का कहना है कि आज सत्ता में न होकर भी नव जन चेतना मंच लोगों की समस्याओं को घर-घर सुनता है और उन्हें दूर करने के प्रयास में हमेशा लगा रहता है। सत्ता में रहकर भी आम लोगों की सोच के अनुकूल उन को उनके अधिकार दिलाने में जिस प्रकार नव जन चेतना मंच अपना साथ दे रहा है। उसे साफ पता चलता है कि यदि वह सत्ता में होगा तो आम जनता को क्या-क्या सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने में कामयाब साबित होगा। जिसके लिए आप दक्षिण हरियाणा की जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है।

Comments are closed.