बादशाहपुर 14 सितंबर (अजय): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान गुरुग्राम के नागरिकों में जागरुकता की क्रांति ला रहा है। उनके उनके द्वारा स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों के बीच डस्टबिन और कपड़े का थैला वितरित किए जाने के साथ लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया जा रहा है। लोगों द्वारा नवीन गोयल के इन जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की जा रही है। उधर स्वच्छता अभियान के साथ नवीन गोयल द्वारा नागरिकों को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की जा रही है। शनिवार को लोगों के बीच पहुंचे नवीन गोयल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गुरुग्राम के साथ पूरे हरियाणा का समुचित विकास कराने का काम किया है। पहली बार हरियाणा में भाजपा की ऐसी सरकार बनी जिसने आम आदमी की समस्याओं और जरुरतों को गंभीरता से समझने का प्रयास किया और उन सभी जरुरी कार्यों को कराया गया जिनके लिए जनता वर्षों से परेशानियों का सामना करती रही। उधर भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के विकास और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए है। भाजपा सरकारों की इन कार्यों से जनता बेहद खुश है और हरियाणा में एक बार फिर मनोहर सरकार का नारा लगाया जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.