[post-views]

प्राकृतिक संतुलन के लिए वन एवं जीवों की रक्षा जरूरी : अनिल यादव

55

बादशाहपुर, 21 जुलाई (अजय) : मानसून के आगमन पर पर्यावरण के प्रति सजगता बरतते हुए स्कुल, कॉलेज एवं विभिन्न समाज व संगठन सामने आने लगे हैं। गुरूवार को शहर के अलग-अलग स्थलों पर विभिन्न समाज व संगठनों की ओर से पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए है। शहर के सुशांत लोक सी-ब्लॉक डीपीएसजी स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता अनिल यादव कन्हेई मोजूद रहे। जिन्होंने स्कूल में पौधारोपण कर प्राकृति बचाव को लेकर अहम संदेश दिया। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा अनिल यादव को पौधा वितरित करते हुए ज्याद से ज्याद पौधे लगाने की अपील की। जहां अनिल यादव ने कहा कि उनके वार्ड 32 में पार्षद आरती यादव एवं निग प्रशासन के सहयोग से लगातार पौधारोपण का कार्य जारी है तथा वार्ड के सभी पार्कों का नवीनीकरण करते हुए लोगों को स्वस्थ वातावरण देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पौधों के संरक्षण के लिए उनके रखरखाव के लिए सभी स्कूल स्टाफ व बच्चो के साथ संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन के लिए वन एवं जीवों की रक्षा करना जरूरी है।

  अनिल यादव ने कहा कि पौधों के साथ साथ वृक्षारोपण के सबसे सामान्य उद्देश्यों में से एक वनों को बढ़ावा देना है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। हमारे ग्रह का एक प्रमुख हिस्सा जंगलों के साथ ढंका गया है। हालांकि औद्योगिक युग की शुरुआत के बाद से वन तीव्र गति से काटे जा रहे हैं। हालांकि वृक्ष स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं लेकिन वनों की कटाई की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हमें अपनी ओर से अपना योगदान देते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे और वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए, जिसके तहत उन्होंने भी आज के कार्यक्रम में संकल्प लेते हुए ज्याद से ज्यादा वृक्ष एवं पौधे लगाने संकल्प लिया है। वृक्षारोपण की मदद से पृथ्वी पर वन तेजी से उगाए जा सकते हैं। बड़ी और खाली जगहों पर वृक्ष ज्यादा से ज्याद लगाने चाहिए।

Comments are closed.