बादशाहपुर, 20 दिसम्बर (अजय) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटे राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव के कार्यो से गद-गद नजर आ रहे है। गुरुग्राम में भारत जोड़ो के आगमन पर सोहना में होने वाले कार्यक्रम एवं सड़कों पर यात्रा के प्रचार प्रसार एवं अन्य तैयारियों को लेकर वर्धन यादव ने बड़ी ताकत झोंक दी है। वर्धन यादव द्वारा यात्रा के लिए होडिंग, बेनर, सोशल मीडिया प्रचार, अख़बारों सहित हजारों लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए अपील की जा रही है। अनुमानित वर्धन यादव द्वारा इस यात्रा के लिए अब तक लाखों रूपये खर्च किये जा चुके है। बताया जा रहा है कि वर्धन यादव के प्रचार प्रसार एवं यात्रा को कामयाब बनाने के लिए की जा रही मेहनत को देखते हुए हाईकमान काफी खुश नजर आ रही है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से युवाओं में वर्धन यादव जमीनी स्तर पर लोगों के बिच रहकर काफी बड़े नेता बनकर उभरे है। वर्धन यादव की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से काफी नजदीकिया मानी जाती है जिसके चलते उन्हें अक्सर बड़े स्तर पर कांग्रेस की तरफ से जिम्मेदारियां भी मिल रही है। जोकि अभी तक क्षेत्र में किसी को इस उम्र में नही मिली है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.