[post-views]

राष्टीय कि. मोर्चा अधिवेशन में भाटी ने हरियाणा किसानों की तरफ से जताया आभार

32

बादशाहपुर, 24 फरवरी (अजय) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्टीय किसान मोर्चा अधिवेशन का आगाज उतर प्रदेश से करते हुए इस मंच से लोकसभा चुनाव का भी आगाज किया इस बार इस अधिवेशन में पुरे भारत से करीब 3200 किसान प्रतिनिधियो ने हिस्सा लेते हुए अपने भाषण के माध्यम सरकार को अवगत कराया वही हरियाणा से किसान मोर्चा अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने कार्यकर्म को सम्बोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानो को बड़ा तोहफा दिया है वही इस बार बजट में 6 हजार रूपये सालाना आर्थिक सहायता देकर देश के किसानों की आर्थिक स्थित सुधारने में बड़ा योगदान दिया है जिसके लिए किसानों में काफी उत्साह है वही उन्होने हरियाणा के किसानों की तरफ से किसानो को मिल रही सुविधाओं के लिए सरकार का आभार जताया उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किसानों को सम्बोधित किया। उन्होंने कायर्क्रम में कहा कि सोशल मीडिया की ताकत का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश दिया। अधिवेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल और देश के अलग अलग राज्य से आये भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व अन्य नेता पहुंचे।

Comments are closed.