[post-views]

देश एकजुट होकर सरकार के साथ पाकिस्तान को सबक सिखाने को तैयार : वर्धन यादव

36

गुरुग्राम (अजय) : पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों का दर्द पुरे देश की आँखों से नीर बनकर बाहार आ रहा है। देश की सड़कों पर विभिन्न राजनितिक दल तथा समाजिक संगठन एकजुटता के साथ सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उक्त बातें यूथ कांग्रेस लीडर वर्धन यादव ने बादशाहपुर कस्बे के मेन बाजार में व्यापारियों के बिच शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर जवानो पर पाकिस्तान छुप छुप कर आतंवादियों द्वारा कायराना हमला कराने का कार्य कर रहा है। जिसमे हमारे जवान रोजाना शहीद हो रहे है, ऐसे में सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए सबक सिखाना चाहिए जिसके लिए पूरा देश एकजुटता के साथ सरकार के साथ खड़ा है। वर्धन यादव ने बोलते हुए कहा कि पुरे देश में हर एक वर्ग का मानना है, यह मुद्दा राजनीती से उपर है। उन्होंने कहा कि इस देश के सभी राजनितिक दल, सभी समाजिक संगठन तथा 125 करोड़ देशवासियों को एक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब सर्जिकल स्ट्राइक नही बल्कि बड़ी सर्जरी करने की आवश्यकता है। जिसका संदेश पुरे विश्व में जाये और आतंकवाद को कड़ा जवाब मिल सके।

 

Comments are closed.