[post-views]

नगर-निगम की बड़ी लापरवाही, हाई टेंशन लाइन का खम्बा गिरने की कगार पर

बादशाहपुर पानी और मिट्टी कटाव से गिर रहे हरे भरे पेड़

5,590

बादशाहपुर, 6 सितम्बर (अजय) : नगर-निगम वार्ड 25 कस्बा बादशाहपुर के सेक्टर 65-66 रेडलाईट कुशाल शाद चौक पर इन दिनों नगर निगम के ओवरफ्लो पानी की वजह से ग्रीन बेल्ट में लगे हरे भरे पेड़ गिर रहे है तो वही हाईटेंशन लाइन का खम्बा भी गिरने की कगार पर है। यह जगह नगर निगम और जीएमडीए का जॉइंट डिस्पोजल है, जहां केवल पाइप का टुकड़ा नही होने से आज हरे भरे पेड़ तो गिर ही रहे है साथ ही यहाँ पर साइड में लगे बिजली के पोल के साहारे ओवरफ्लो पानी चलने से कभी भी उसके गिरने की सम्भावना स्थानीय लोग जता रहे है। लोगों का कहना है कि नगर निगम इतनी बड़ी लापरवाही केसे कर सकता है यह विषय अत्यंत गम्भीर है जिसके लिए निगम आयुक्त को सख्ती कदम उठाते हुए एक्शन लेना चाहिए। इस विषय में एस.डी.ओ. संजोग शर्मा को भी अवगत कराया गया है, बावजूद इसके समस्यां की तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। इस विषय में पम्प ओपरेटर और जीएमडीए कर्मचारियों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा यहाँ पाइप लगाकर पानी को आगे डिस्पोजल करना है, जोकि निगम की तरफ से नही किया जा रहा है। इसकी वजह से आस-पास में ओवरफ्लो पानी भर रहा है और हरे भरे पेड़ गिर रहे है, उन्होंने इसकी सूचना नगर निगम के एसडीओ सहित अन्य अधिकारीयों को दी है बावजूद इसके इस पर अभी तक कोई एक्शन नही हुआ है। एस.डी.ओ. संजोग शर्मा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए अपने जेई को निर्देश देकर तुरंत इसके समाधान की बात कही है।

फोटो  : पेड़ों और बिजली पोल के बिच से डिस्पोजल पानी गिरता हुआ।

Comments are closed.