बादशाहपुर, 19 अगस्त (अजय): वरिष्ठ भाजपा नेता साहब राम उर्फ लीलू सरपंच ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए जनता के समक्ष भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से कराए गए कार्यों को रखा| वहीं उन्होंने भाजपा सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में भी लोगों से विचार-विमर्श किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विकास की रोशनी हर इलाके तक पहुंचाने का काम किया है| इस विकास में प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की भी महत्वपूर्ण सहभागिता है| सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता का भरोसा भाजपा सरकार के प्रति पूरी तरह से कायम है| साहब राम ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा और इस दौरान क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रस्ताव भी जनता के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा| लीलू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को यातायात की समस्या से लगातार मुक्ति मिल रही है, वहीं क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से संबंधित संसाधनों का भी लगातार विस्तार हो रहा है| राव नरबीर सिंह ने अपने प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सामुदायिक भवनों, चौपालों, बूस्टिंग स्टेशनों, सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपास आदि का निर्माण कराने का काम किया है और अभी भी उनका प्रयास लगातार जारी है| हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में राव नरबीर सिंह विकास कार्यो का शुभारंभ कर रहे हैं|
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.