गुरुग्रमा/बादशाहपुर, 31अक्तूबर (अंकित राठौर): गुरुग्राम जिला में मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 76 टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा । उपर्युक्त केंद्रों में 68 पर कोविशिल्ड की पहली व दूसरी व 06 केन्द्रों पर कॉवैक्सीन की दूसरी डोज़ के टीके लगाए जाएंगे। वहीं सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जाएगी। जिन नागरिकों को कॉवैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवानी है। उनके लिए जिला में 06 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दूसरी डोज़ के रूप में दो सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। वहीं ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर केंद्र पर आने वाले लोगों के लिए 04 केन्द्रों पर सौ-सौ डोज़ की व्यवस्था की गई है। शिक्षा व नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर 31पॉलीक्लीनक में जाकर अपना कोविशिल्ड का दूसरा टीका लगवा सकते हैं। इस केंद्र पर वैक्सीन के पचास स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहाँ दूसरी डोज़ के रूप में सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिन नागरिकों को कोविशिल्ड का पहला या दूसरा टीका लगवाना है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकता है। सोमवार को 68 टीकाकरण केंद्रों पर उपर्युक्त वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज़ के रूप में कुल 24 हजार 750 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर केंद्र पर आने वाले लोगों के लिए कुछ चिन्हित केन्द्रों पर 04 हजार 100 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है। वैक्सीनेशन कार्य देख रहे गुरुग्राम के उप सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। सभी सेंटरों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.