[post-views]

विकट परिस्तिथियों में मनोबल को टूटने न दें : अशोक यादव

31

PBK News (अजय) : समस्या आने के बाद हम अक्सर बौखला जाते हैं और अचानक प्रतिक्रिया दे देते हैं। ऐसा करने से समस्या हल नहीं होती, बढ़ जाती है। ऐसे में बिना किसी विचार से जोड़े, समस्या की जटिलता को समझने की कोशिश जरूरी है। दरअसल, हम समस्या को देखकर मन में पहले से ही अपना मत बना लेते हैं। इस कारण उसे सुलझाने के नए तरीके नज़र आना बंद हो जाते हैं । इसीलिए बहुत जरुरी है हर समस्या को ताजगी से देखना व उसे नए अंदाज में सुलझाना। सामने आई समस्या से लड़ते वक़्त आपके दिमाग में कई विचार आएंगे जो शायद उस वक़्त आपको बेकार लगेंगे पर अजीब विचारों को भी लिख लेने से कई बार उम्मीद से बेहतर हल मिल जाते हैं। इसीलिए जरूरी है दिमाग में आई हर बात पर गौर करना। हमें अपने मन को नए विचारों के लिए खोल देना चाहिए। अगर फिर भी हल न मिले तो दूसरों की सलाह लेना जरुरी है। परिवार, दोस्त या फिर कार्यस्थल पर साथ काम करने वाले साथियों से भी सुझाव मांग सकते हैं। लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं की उन्होंने जो कहा वह बिना सोचे समझे ही कर लिया जाए। लोगों की राय और सलाह सुनने के बाद भी वही करें जो आप को ठीक लगे। इससे आपका खुद पर भरोसा बढ़ेगा और भविष्य में आने वाली परिस्थितियों के लिए आप किसी और को दोष नहीं देंगे। अक्सर हम निर्णय तो ले लेते हैं लेकिन बाद में नतीजों से परेशान होते हैं। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले यह बहुत जरूरी है की आप अपने निर्णय के सारे नतीजों पर गौर कर लें। इस तरह प्लानिंग करके आगे आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए आप तैयार रहते हैं। समस्याएं तो आती रहेंगी पर खुद पर भरोसा होना बहुत जरुरी है। मुश्किल हालात में आत्म-विश्वास भी बहुत जरूरी

खबरों के लिए मेल करें : pbknews1@gmail.com, whats app करें : 9811513537 

Comments are closed.